पाकिस्तान कर रहा है परमाणु परीक्षण... बोले ट्रंप- मेरी वजह से टल गया भारत-पाक का परमाणु युद्ध

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है और दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने से रुकवाया था। ट्रंप ने सीबीएस न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका भी परमाणु परीक्षण करेगा क्योंकि रूस, चीन तथा उत्तर कोरिया जैसे देश भी परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी परमाणु परीक्षण कर रहा है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि उन्होंने आठ युद्ध रूकवाये हैं और भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने से रूकवाया। ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को मई में सैन्य संघर्ष रोकने के लिये मजबूर किया था और इसके लिए उन्होंने भारत को व्यापार रोकने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा, "हमारी धरती पर नौ युद्ध चल रहे थे। मैंने उनमें से आठ हल कर लिए हैं। मुझे एक और हल करना है, रूस-यूक्रेन युद्ध।" 

ट्रंप ने कहा, "कई मामलों में, 60 प्रतिशत मामलों में, मैंने कहा अगर आप लड़ाई बंद नहीं करेंगे, तो मैं आप दोनों देशों पर आयात शुल्क लगा दूंगा और आप अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे..." उन्होंने कहा, "हमारे पास किसी भी अन्य देश से ज़्यादा परमाणु हथियार हैं। रूस दूसरे नंबर पर है। चीन काफ़ी दूर तीसरे नंबर पर है, लेकिन पांच साल में वे बराबरी पर आ जाएंगे। 

आप जानते हैं, वे तेज़ी से परमाणु हथियार बना रहे हैं, और मुझे लगता है कि हमें परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में कुछ करना चाहिए, जो कि कुछ-- और मैंने वास्तव में राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी, दोनों के साथ इस पर चर्चा की थी। 

परमाणु निरस्त्रीकरण एक बहुत बड़ी बात है। हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं। रूस के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं, और चीन के पास भी बहुत होंगे। उनके पास कुछ हैं।"  

राष्ट्रपति ट्रंप के पिछले बयान क्या थे?

इससे पहले ट्रंप ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान सोमवार को कहा था कि मैंने इन सभी युद्धों को रोक दिया है। इनमें से एक बड़ा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच होता। भारत और पाकिस्तान के साथ युद्ध अगले स्तर का परमाणु युद्ध था। उन्होंने पहले ही 7 जेट मार गिराए थे, यह बहुत ज़ोरदार था। मैंने उनसे कहा कि क्या आप व्यापार करना चाहते हैं?

अगर आप लड़ते रहे, तो हम आपके साथ कोई व्यापार या कुछ भी नहीं करेंगे, आपके पास इसे निपटाने के लिए 24 घंटे हैं।’ उन्होंने कहा कि ठीक है, अब कोई युद्ध नहीं चल रहा है। मैंने कई मौकों पर इसका इस्तेमाल किया। मैंने व्यापार का इस्तेमाल किया और जो भी मेरे पास था, मैंने किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: माध्यमिक विद्यालयों में होगी मासिक बैठक, सभी विद्यालयों में राज्य संचालित कार्यक्रमों की होगी समीक्षा
India International Trade fair 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, प्रगति मैदान में निगरानी और यातायात प्रतिबंध लागू  
सनी देओल के सपोर्ट में उतरा पूरा बॉलीवुड... पैपराजी को बताया सर्कस, करण जौहर ने कहा- 'ये अनादर है..'
Lucknow University Semester Exam: बीए, बीएससी, बीकॉम का परीक्षा कार्यक्रम जारी, इस दिन से होगा सेमेस्टर तीन और पांच का एग्जाम
Bihar Election Result 2025 Live: बिहार की सियासी जंग... कौन है सीएम फेस? जानें क्या है तेजस्वी, खेसारी लाल और तेज प्रताप का हाल