उत्तराखंड: पौड़ी के सिलेथ गांव में 89 लोग कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पौड़ी, अमृत विचार। पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक का सिलेथ गांव कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। गांव के 50 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को भी इसी गांव में 39 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। गांव के अब तक 89 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पोखड़ा ब्लॉक के नोडल …

पौड़ी, अमृत विचार। पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक का सिलेथ गांव कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। गांव के 50 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को भी इसी गांव में 39 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। गांव के अब तक 89 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

पोखड़ा ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. मंयक ने बताया कि सिलेथ गांव में अब तक 267 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव के सभी लोगों को शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। गांव को सील किया गया है। सभी कोरोना मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है।

संबंधित समाचार