बाराबंकी : मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले युवक की हुई पहचान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता, बाराबंकी, अमृत विचार : यूपी 112 पर फोन कर एक युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया तो आरोपी की पहचान प्रयागराज निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार 2 नवंबर की रात यूपी-112 की पीआरवी-5049 टीम ने प्रभारी चौकी मोहम्मदपुर उपनिरीक्षक सुदर्शन सिंह को सूचना दी कि मनीष दुबे नामक व्यक्ति ने अपने मोबाइल नंबर से फोन कर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल नंबर की जांच कर आरोपी की पहचान मनीष दूबे पुत्र दयाराम दूबे निवासी ग्राम बरजी, थाना सोरांव, जनपद प्रयागराज के रूप में की। 

पीआरवी कर्मियों ने आरोपी से दो बार संपर्क करने का प्रयास किया। पहली बार उसने अपनी लोकेशन चारबाग, लखनऊ बताई, दूसरी बार प्रयागराज, इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। इसके चलते पुलिस टीम मौके पर सटीक लोकेशन नहीं प्राप्त कर सकी। उपनिरीक्षक सुदर्शन सिंह ने इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है।

संबंधित समाचार