Muzaffarnagar News: शामली में खड़े ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मुजफ्फरनगर। शामली जिले के बाबरी क्षेत्र में बंती खेड़ा पुल के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर एक कार के खड़े ट्रक से जा टकराने से हरियाणा के सोनीपत निवासी चार लोगों की मौत हो गई। 

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बाबरी क्षेत्र में बंती खेड़ा पुल के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकरायी। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के विवेक (26), प्रणदीप (30), आशीष (28) और साहिल (25) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि ये सभी लोग सोनीपत से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव