प्रयागराज : दोस्त ने चापड़ मार कर ले ली युवक की जान, इलाके में हड़कंप
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले खुल्दाबाद इलाके में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने चापड़ मार कर हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि पैसे को लेकर हुये विवाद में अयाज ने गुस्से में आकर सेराज (42) की चापड़ मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
मृतक फतेहपुर जिले का निवासी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ किया जा रहा है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
