बदायूं : छोड़कर चली गई पत्नी, अधिवक्ता ने फंदा लगाकर दी जान
दातागंज, अमृत विचार। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव बेहटा माधव निवासी अधिवक्ता ने पत्नी के वियोग में फंदा लगाकर जा दे दी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव निवासी अधिवक्ता दुर्विजय सिंह (40) पुत्र चेतराम अधिवक्ता था। कुछ समय पर उनका पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी उन्हें छोड़कर अपने एक बच्चे को लेकर कहीं चली गई थीं। अधिवक्ता ने पुलिस को जानकारी दी थी लेकिन उनकी पत्नी वापस नहीं आई। जिसके बाद से दुर्विजय सिंह सदमे में आ गए थे। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो उनका शव फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्विजय सिंह की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें अधिवक्ता ने पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताते हुए उसके चरित्र पर सवाल उठाया है।
मृतक के भाई कृपाल सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की पत्नी 15 दिन पहले उसे छोड़कर किसी और के पास चली गई थी। जिसके बाद से वह अवसाद में आ गए थे। दातागंज कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि अधिवक्ता ने आत्महत्या की थी। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पत्नी के चरित्र को लेकर जिक्र है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
