गोंडा : भाजपा विधायक बावन सिंह की टिप्पणी पर भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- माफी मांगे, वरना होगा उग्र आंदोलन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कटरा विधायक बावन सिंह ने पूर्व मंत्री स्व पंडित सिंह पर लगाया था अवैध खनन कराने का आरोप

गोंडा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह पर अवैध खनन का आरोप लगाकर कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह विवादों से घिर गए हैं। दिवंगत नेता पर टिप्पणी करने को लेकर उनकी आलोचना हो रही है।

वहीं पूर्व मंत्री पर टिप्पणी से आक्रोशित सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बावन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा विधायक अपनी टिप्पणी पर माफी मांगे वरना उग्र आंदोलन किया जायेगा। 

cats

कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह सिंह ने बीते सप्ताह पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री स्व.पंडित सिंह पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया था। उनकी टिप्पणी से नाराज समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष छात्र सभा सिद्धार्थ सिंह कहा दिवंगत‌ सपा नेता के प्रति की गयी  बावन सिंह की अभद्र टिप्पणी लोकतंत्र के मर्यादा के खिलाफ है। इसके लिए बावन सिंह और भाजपा को जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष राम सबूरे मिश्रा, राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अफ़ज़ल खान, यूथ ब्रिगेड दीपू यादव, पिछड़ा वर्ग संजय साहू, विकास गुप्ता, लिटिल गुप्ता,विशाल सिंह निर्भीक,अतुल यादव, मो अल्तमश, पवन शर्मा, शेष यादव, विशाल कुमार, फरहान खान, शिवशंकर गुप्ता, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार