मुरादाबाद: पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ी, ठंडी हवा ने लोगों को कंपाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार को सुबह से ही ठंड का असर रहा। पारा सामान्य से भी नीचे नजर आया। पारा गिरने से गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस दिन जो तापमान दर्ज किया गया, वह न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। चटक धूप निकलने से दोपहर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार को सुबह से ही ठंड का असर रहा। पारा सामान्य से भी नीचे नजर आया। पारा गिरने से गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस दिन जो तापमान दर्ज किया गया, वह न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। चटक धूप निकलने से दोपहर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और दोपहर के बाद शाम को गलन ने अपना असर दिखाना शुरू किया। लोग ठिठुरे और गर्म कपड़ों के सहारे इस सर्दी से बचने का प्रयास किया।

दिसंबर में सर्दी का अहसास पहले दिन से ही होना शुरू हो जाता है। हालांकि इस सीजन में करीब दस दिन गुजरने के बाद मौसम ने अपने तेवर हाई किए। तापमान पर सीधा प्रहार हुआ तो वह अब सामान्य से भी कम हो गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि मौसम में अब सर्दी का इजाफा होगा, इसलिए जरूरी है, इस ठंड से बचाव के इंतजाम लोगों को कर लेने चाहिए।

सोमवार को भी इस ठंड ने अपना खूब असर दिखाया। सुबह कोहरे के साथ सुबह हुई। हालांकि तेज हवा के कारण कोहरा अधिक नहीं था। दोपहर में धूप निकली पर ठंडी हवा लोगों को परेशान करती रही। इसके साथ ही जैसे जैसे शाम होना शुरू हुई ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया। देर शाम इसका असर इस कदर हुआ कि पारा एक दम धड़ाम होने लगा। नतीजा यह रहा कि लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए।

डा. सिंह ने बताया कि इसी तरह मंगलवार, बुधवार को भी ठंड का यही देखा जाएगा। सर्दी बढ़ेगी, बादल भी आसमान में नजर आएंगे और ठंडी हवा भी जारी रहेगी। बारिश होने की संभावना भी है, पर यदि नहीं भी होती है तो ठंड अपने तेवर से लोगों को भी खूब तंग करेगी।

संबंधित समाचार