मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम...परिवार में मच गया कोहराम, नशे का आदी बताया जा रहा था शख्स  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाला पुरवा मजरे पलटा में मंगलवार की रात एक व्यक्ति ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कादिर (44) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और नशे का आदी बताया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कादिर नशे की हालत में घर आया और कमरे में चला गया काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो घर वालों को कुछ शक हुआ। 

काफी आवाज लगाने के बाद परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसका शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कादिर की मजदूरी से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। 

घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर देवा अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : 
सऊदी में नौकरी के नाम पर ठगे 2.55 लाख: व्हाट्सएप पर भेजा जाली वीजा टिकट, विरोध पर छेड़छाड़ और दी धमकी

संबंधित समाचार