आईसीसी महिला विश्वकप का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां होंगे भारत के मैच
दुबई। आईसीसी महिला वनडे विश्वकप 2022 का आयोजन चार मार्च से न्यूजीलैंड में किया जाएगा और इसका फाइनल मुकाबला तीन अप्रैल को खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। महिला विश्वकप का आयोजन पहले 2021 में किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण आईसीसी ने इसे 2022 तक स्थगित …
दुबई। आईसीसी महिला वनडे विश्वकप 2022 का आयोजन चार मार्च से न्यूजीलैंड में किया जाएगा और इसका फाइनल मुकाबला तीन अप्रैल को खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। महिला विश्वकप का आयोजन पहले 2021 में किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण आईसीसी ने इसे 2022 तक स्थगित कर दिया था।
It's here ?️
Which clash are you most looking forward to?#WWC22 pic.twitter.com/HcKdxzaEbG
— ICC (@ICC) December 15, 2020
आईसीसी ने मंगलवार को इसका संशोधित कार्यक्रम जारी किया। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में विश्व की आठ टीमें हिस्सा लेंगी और न्यूजीलैंड के छह शहरों में कुल 31 मैच कराए जाएंगे। ऑकलैंड के ईडन पार्क, हेमिल्टन के सेडन पार्क, टॉरंगा के बे ओवल, वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व, क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल और डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में मैच आयोजित किए जाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबला क्राइटचर्च और वेलिंगटन में आयोजित होगा जबकि फाइनल मैच क्राइटचर्च में खेला जाएगा।
The 12th edition of the ICC Women's @cricketworldcup will take place in New Zealand from 4 March to 3 April in 2022 ?
Who will lift the trophy this time? ? #WWC22 pic.twitter.com/1YWUjgpLjb
— ICC (@ICC) December 15, 2020
मेजबान न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि अन्य तीन टीमों का चयन आईसीसी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए होगा। क्वालीफाइंग टूर्नामेंट श्रीलंका में 26 जून से 10 जुलाई 2021 तक किया जाएगा। विश्वकप की शुरुआत न्यूजीलैंड और क्वालीफायर की किसी एक टीम के साथ मुकाबले से होगी।
?️ The schedule is out
Here are #TeamIndia's ?? fixtures for the @ICC Women's World Cup 2022 to be held in New Zealand ? @cricketworldcup pic.twitter.com/MCi2cIXegi
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 15, 2020
आईसीसी के सीईओ मनु साहनी ने बयान जारी कर कहा, “आईसीसी महिला क्रिकेट को वैश्विक खेल के रुप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें गर्व है कि हमने पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी इवेंट की ईनामी राशि में इजाफा किया है।
न्यूजीलैंड में होने वाले 2022 आईसीसी महिला विश्वकप की ईनामी राशि 5.5 मिलियन न्यूजीलैंड डॉलर है जो 2017 के मुकाबले 60 फीसदी और 2013 के मुकाबले 1000 प्रतिशत ज्यादा है।” आईसीसी महिला विश्वकप की सीईओ आंद्रिया नेल्सन ने कहा, “हमारी टीम न्यूजीलैंड के छह शहरों में मैच आयोजित करने पर हर्ष का अनुभव कर रही है। यह एक विशेष टूर्नामेंट है और हम इसका इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। हम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली विश्व की सभी टीमों के स्वागत के लिए उत्सुक हैं।”
विश्वकप में भारत के मुकाबले इस प्रकार हैः
06 मार्च 2022 भारत बनाम क्वालीफाइयर -टॉरंगा,
10 मार्च 2022 भारत बनाम न्यूजीलैंड- हेमिल्टन
12 मार्च 2022 भारत बनाम क्वालीफायर -हेमिल्टन
16 मार्च 2022 भारत बनाम इंग्लैंड-टॉरंगा
19 मार्च 2022 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-ऑकलैंड
22 मार्च 2022 भारत बनाम क्वालीफायर-हेमिल्टन
27 मार्च 2022 -भारन बनाम दक्षिण अफ्रीका- क्राइटचर्च
