Ram Temple: आलू टिक्की, तहरी, पोहा जैसे हल्के भोजन खायेगें रामलला, भोग प्रसाद के लिए सीता रसोई का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: राम मंदिर में विराजमान रामलला समेत अन्य देवी देवताओं के भोग लगाए जाने की व्यवस्था के लिए परकोटा में माँ अनपूर्णा देवी मंदिर के पास अंडर ग्राउंड फ्लोर पर सीता रसोई का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। वैदिक आचार्यों के द्वारा विधि विधान से पूजन के बाद भगवान की भोग प्रसाद तैयार किया गया। 

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्रा के मुताबिक मंदिर के उत्तर दिशा में स्थित माता अन्नपूर्णा देवी के मंदिर के पास आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक रसोई तैयार की गई है। रामलला को हर दिन चार समय भोग की व्यवस्था है। इसमें रोज सुबह रामलला को काढ़ा, दलिया, पराठा, आलू टिक्की, तहरी, पोहा जैसे हल्के भोजन का भोग लगाया जाता है। 

दोपहर में रामलला को दाल, चावल, रोटी, पूड़ी, सब्जी, सलाद और खीर का भोग लगाया जाता है। संध्या भोग में मीठा और नमकीन व्यंजन शामिल होते हैं। वहीं शयन काल के लिए भोजन और गर्म दूध तैयार भूख लगाया जाता है। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास, एसपी सुरक्षा बल रामाचारी दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े :
BBD C Division Cricket League: कई दिग्गज टीमों ने दर्ज की जीत, 14 टीमों का महामुकाबला जारी 

संबंधित समाचार