भदोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 डंपरों का चालान कर वसूला लाखों रुपए समन शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की पुलिस द्वारा इस महीने में विशेष अभियान चलाकर 33 डंपरों का चालान तथा आठ वाहनों को सीज कर लाखों रुपये का समन शुल्क वसूला गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा इस महीने में 110 डम्पर एवं ट्रकों की जांच की गई जिसमें 33 बड़े वाहनों का चालान करते हुए आठ वाहनों को सीज कर 2,05,000 रूपए समन शुल्क वसूले गए।

उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बिना नंबर प्लेट, अवैध डंपर एवं ट्रक संचालन के विरुद्ध "विशेष अभियान" चलाकर जनपदीय पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जांच एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान बिना नंबर प्लेट अथवा गलत नंबर लिखे वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों व मार्गों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए जिसके तहत आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी, पम्पलेट वितरण एवं सुरक्षित ड्राइविंग के उपाय बताए गए।  

संबंधित समाचार