मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की निगरानी करेंगे अफसर, लगाई गई ड्यूटी... गैर हाजिर डॉक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की निगरानी अब जिला स्तरीय अफसरों जरिए शुरू हो गई है। इसके लिए सीएमओ ने एडिशनल, डिप्टी सीएमओ समेत सभी सीएचसी प्रभारियों की ड्यूटी लगाई है। जिनके जरिये केंद्रों का निरीक्षण करके उसकी रिपोर्ट देंगे। गैर हाजिर मिलने वाले डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला हर रविवार को 87 स्वास्थ्य केंद्र पर लगता है। मेले में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी अफसर करेंगे। इसके लिए एडिशनल सीएमओ, डिप्टी सीएमओ, सीएचसी प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के चार से पांच केंद्र पर जाकर निरीक्षण करेंगे। मेले में जांच व दवाओं के इंतजाम को परखेंगे। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को देंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि मेले में निरीक्षण के लिए सभी अफसरों की ड्यूूरी लगाई गई है।

आरोग्य मेले में 5221 लोगों ने कराई जांच

अमृत विचार, लखनऊ : जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि आरोग्य मेले का 5221 लोगों ने लाभ उठाया। सभी की स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। साथ ही बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर सभी जिला स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधीक्षकों और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।

संबंधित समाचार