15 दिसम्बर तक सिल्ट सफाई और गड्ढामुक्ति के कार्य होंगे पूरे... 60 प्रतिशत काम अभी भी अधूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एक बैठक में सामने आया कि इस साल लगभग 55 हजार किमी लम्बाई में सिल्ट सफाई का कार्य कराये जाने का लक्ष्य है जो बीते साल से 5 हजार किमी अधिक है। अब तक लगभग 40 प्रतिशत लम्बाई में सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा चुका है। 15 दिसम्बर तक सिल्ट सफाई का कार्य पूरा करा लिया जायेगा।

वहीं दूसरी ओर सड़कों के 905 किमी में गड्ढामुक्ति और 1495 किमी लम्बाई में नवीनीकरण का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। अब तक लगभग 850 किमी लम्बाई में गड्ढामुक्ति का कार्य पूरा हो गया है। नवीनीकरण का कार्य प्रस्तावित पूरी लम्बाई में प्रगति पर है। जो निर्धारित समय सीमा 15 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में मंत्री ने सभी अधीक्षण अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता से अपेक्षा की कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने−अपने कार्यक्षेत्र में स्थित निरीक्षण भवनों में रात्रि विश्राम करे और निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी करते रहें।

संबंधित समाचार