प्रतापगढ़ में नर्स की खुदखुशी का मामला: कमरे में लगाई फांसी, ओटी टेक्निशियन के रूप में थी कार्यरत  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

प्रतापगढ़। थाना नगर कोतवाली के न्यू कॉलोनी बाबागंज मुहल्ले में एक नर्स ने कथित रूप से फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि ज़िला अमेठी के गौरीगंज हरचंदपुर की रहने वाली 35 वर्षीय वंदना पत्नी अमित मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में स्टाफ नर्स के साथ ओटी टेक्निशियन के रूप में काम करती थी। 

वह अपनी दो बेटियों के साथ शहर के न्यू कॉलोनी बाबागंज इलाके में किराए के कमरे में रहती थी। यादव ने बताया कि वंदना ने बुधवार देर शाम अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। 

उन्होंने कहा कि गत छः अक्टूबर को वंदना को किसी कारण से नौकरी से निकाल दिया गया था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और घटना के संबंध में जांच की जा रही है

ये भी पढ़े : 
बलिया में ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत, ट्रक चालाक के खिलाफ मामला दर्ज

 

 

संबंधित समाचार