अब बकाया बिजली बिल होगा साफ! एकमुश्त योजना में मिलेगी 100% सरचार्ज माफी + 25% छूट  

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: बिजली उपभोक्ता अपना बिल एकमुश्त जमा करता है, तो उसे सरचार्ज में 100 प्रतिशत के साथ-साथ बकाए के मूलधन में 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। यह छूट तीन चरणों में दी जाएगी। पहले चरण की शुरुआत 1 दिसंबर से हो जाएगी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान पंजीकरण कराने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

वहीं, दूसरा चरण 1 जनवरी से चलेगा, जो 31 जनवरी तक रहेगा। उस दौरान 20 प्रतिशत, जबकि 1 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे चरण में पंजीकरण कराने में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। तीसरा चरण 28 फरवरी तक चलना है। ऐसे में जो उपभोक्ता पहले पंजीकरण कर भुगतान करेंगे, उन्हें अधिक लाभ मिलेगा।

दरअसल, राज्य सरकार ने गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी है। इससे वे उपभोक्ता, जो एकमुश्त भुगतान करने में असमर्थ हैं, वे भी योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों का निस्तारण कर सकते हैं। योजना के दौरान विभाग ओवर बिलिंग और अंडर बिलिंग वाले उपभोक्ताओं के बिलों का भी संशोधन करेगा, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय भार न पड़े और उन्हें सही व पारदर्शी बिलिंग का लाभ मिले।

संबंधित समाचार