Bareilly: BDA का चला बुलडोजर...मौलाना के करीबी आरिफ की दो अवैध संपत्तियां ध्वस्त
बरेली, अमृत विचार। 26 सितंबर को शहर में हुए बवाल के बाद से मौलाना के करीबियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया था। मौलाना के करीबी आरिफ की कई संपत्तियों को भी बरेली विकास प्राधिकरण ने सील किया था। इनमें से दो संपत्तियों पर एक साथ बीडीए का बुलडोजर चला। पीलीभीत बाईपास रोड पर मौजूद कॉम्पलेक्स और जगतपुर की 16 दुकानों पर बुलडोजर गरजा।
शनिवार बरेली विकास प्राधिकरण की टीमे मौलाना के करीबी आरिफ की दो अलग-अलग संपत्तियों पर कार्रवाई करने पहुंचीं। सुबह करीब 11 बजे पीलीभीत बाइपास रोड स्थित कॉम्पलेक्स और जगतरपुर में 16 दुकानों की मार्केट पर कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाईी के दौरान बारादरी पुलिस और भारी फोर्स मौजूद रही।
बीडीए के बुलडोजर चलते ही इलाके में खलबल मच गई। इन दोनों ही संपत्तियों को बरेली विकास प्राधिकरण पूर्व में अवैध बताकर सील कर चुका है। जिन दुकानों और कॉम्पलेक्स पर कार्रवाई हुई, बीडीए के मुताबिक इनका निर्माण अवैध रूप से बिना नक्शा पास कराए किया गया था।
