किसानों को अनुदानित दरों पर बीज दे रही सरकार, कृषि मंत्री ने की 30 तक खरीद की अपील 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: बीज विक्रय केंद्रों पर बुवाई के लिए बीज न मिलने की शिकायतों को खारिज करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज अनुदानित दरों पर उपलब्ध करा रही है, ताकि गेहूं, चना, मसूर, मटर और सरसों जैसी प्रमुख फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सके।

कृषि मंत्री शाही ने शनिवार को बीज उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी जिलों में प्रमाणित बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी किसान को बीज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इसके लिए कृषि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है, जिससे प्रत्येक किसान तक समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंच सके। अन्नदाताओं से अपील करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान 30 नवंबर से पहले अपने नजदीकी बीज बिक्री केंद्रों से अनुदानित दरों पर प्रमाणित बीज प्राप्त कर बुवाई का कार्य पूरा करें।

संबंधित समाचार