कौशांबी : बेटी के झगड़े से तंग आकर मां ने यमुना नदी से दिया धक्का, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिला के सराय अकिल थाना क्षेत्र में एक मां ने 12 वर्षीय पुत्री को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम और गोताखोरों की मददसे किशोरी की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सराय अकिल थाना के हर्रायपुर गांव की मीना देवी 21 नवंबर को अपनी पुत्री अनामिका (12) कोई ई रिक्शा में बैठ कर महिला यमुना घाट पुल पर लेकर गयी और सुनसान मौका देखकर अनामिका को पुल पर धक्का देकर यमुना नदी गिरा दिया। इसके बाद वहां से लौट कर अनामिका के गायब होने की सूचना थाना में दर्ज करा दी। 

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बालिका की तलाश शुरू की। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर मीना देवी की भूमिका संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने रविवार को मीना देवी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और आए दिन झगड़ा करती थी। इसी से तंग आकर उसने बेटी को यमुना में फेंक दिया। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि यमुना नदी में बालिका की तलाश जारी है।  

संबंधित समाचार