SIR प्रक्रिया में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस नाराज, चुनाव आयोग से समय बढ़ाने और निगरानी समिति गठित करने की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : एसआईआर प्रक्रिया में लगातार हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और डॉ. शहजाद आलम ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान शहर के कई इलाकों में जनता भारी परेशानी झेल रही है। बीएलओ 2003 की मतदाता सूची लेकर नहीं जा रहे हैं, जबकि अनेक पुराने मतदाताओं के नाम उसी सूची में दर्ज हैं।

इसके बजाय बीएलओ मोबाइल पर ही नाम खोज रहे हैं, जिससे अधिक समय लग रहा है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। नेटवर्क और तकनीकी दिक्कतों के कारण मोबाइल पर नाम खोजने में बाधा आ रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

दोनों पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग से मांग की कि एन्यूमरेशन (मतदाता पुनरीक्षण) की अवधि कम से कम दो माह बढ़ाई जाए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि बीएलओ को आवश्यक प्रपत्र, दस्तावेज और सूची उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे नियमों के अनुसार कार्य कर सकें। साथ ही एक निगरानी समिति गठित की जाए, जो सुनिश्चित करे कि बीएलओ ने सभी घरों तक आवश्यक फार्म पहुंचाए हों और किसी भी पात्र मतदाता का नाम एसआईआर प्रक्रिया में छूट न जाए।

ये भी पढ़े : 
कानपुर में आयतित दलहन में 30% आयात शुल्क की मांग: नौबस्ता गल्ला मंडी के व्यापारियों ने पीएम को भेजा ज्ञापन, वोकल फॉर लोकल पर जोर 

 

 

 

संबंधित समाचार