Moradabad: ट्रैक्टर चोरी कर ला रहे चार आरोपियों को भेजा गया जेल
पाकबड़ा, अमृत विचार। बुधवार को चोरी कर चार ट्रैक्टर एवं दो इंजन कैंटर में भरकर ला रहे चार लोगों को एसटीएफ बरेली ने हकीमपुर चौकी के पास पकड़ लिया था। कार्रवाई करते हुए पाकबड़ा पुलिस ने चारों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें भेज दिया गया।
पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं असम से ट्रैक्टर चोरी कर ला रहे चार लोगों को चार ट्रैक्टर दो इंजन एवं एक कैंटर समेत एसटीएफ बरेली टीम के प्रभारी अमित कुमार अगवानपुर बाईपास स्थित हकीमपुर चौकी के पास से पकड़कर थाने लाए थे।
जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कासिम पुत्र लईक निवासी चौधरपुर, मुस्तकीम पुत्र रफीक हुसैन, जाने आलम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी मिलक गौसपुर थाना डिडोली जनपद अमरोहा, शेरपाल पुत्र फूल सिंह निवासी मकान नंबर 776 होलीवे पब्लिक स्कूल के पास नुकरुद्दीन सराय थाना नखासा जनपद संभल पकड़े गए चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के पूछने पर कासिम ने बताया कि वह असम, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल से पुराने चोरी के ट्रैक्टरों को खरीद कर वहां से कैंटर से लाकर पेंट कर उनके चेचिस नंबर मार्का, प्लेट बदलकर अच्छे दामों में बेचता है। कैंटर चालक शेरपाल ने बताया कि वह अलग-अलग कंपनियों का माल असम, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार झारखंड राज्यों में ले जाता है। वापसी में कासिम के खरीदे ट्रैक्टर इंजन टायर का अन्य पार्ट्स लोड कर कर ले आता है।
कैंटर मालिक कुंदरकी के समसुल हसन के बताने पर ही खड़कपुर से ट्रैक्टर में इंजन लोड कराए थे। 23 नवंबर को जब वह खड़कपुर पश्चिम बंगाल में था, तो कासिम ने उससे संपर्क किया था। कहा कि खड़कपुर से दो ट्रैक्टर, दो इंजन लोड कर कर ले आना। बेल्दा पश्चिम बंगाल निवासी अली ने इंजन व ट्रैक्टर लोड कर कर भेजे थे। इन ट्रैक्टरों में इंजन की डिलीवरी लेने के लिए कासिम ने यहां बुलाया था।
