बेघर लोगों के लिए योगी सरकार विंटर एक्शन प्लान: अस्थायी शेल्टर होम हो जाएंगे 15 तक तैयार, 2.5 करोड़ खर्च करेगा  नगर निगम

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : सर्दी ने दस्तक दे दी है, न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। नगर निगम के 40 अस्थायी शेल्टर होम के लिए टेंडर निकाल दिए हैं। ठेकेदार फर्म का चयन होने में करीब एक सप्ताह और अस्थायी शेल्टर होम का निर्माण 15 दिसंबर तक हो पाएगा। तब तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शहर के फुटपाथों में निराश्रित लोग खुले में रातें बिता रहे हैं।

कुछ समय पहले हुई बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द अस्थायी सेल्टर होम तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी। शहर में लेबर अड्डों, प्रमुख चौराहों, रेलवे, बस स्टेशनों, अस्पतालों के आसपास अस्थाई शेल्टर होम बनाने के लिए टेंडर निकाले हैं। इन सेल्टर होम फाइबर सीट से चारों से कवर किया जाएगा।

बिजली, पानी, चारपाई, बिस्तर, रजाई और अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। अस्थायी शेल्टर होम के निर्माण पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन शेल्टर होम में गरीब, दैनिक मजदूर, रिक्शा चालक और असहाय व्यक्तियों को नि:शुल्क आश्रय पा सकेंगे।

25 स्थायी शेल्टर होम भी शुरू हुआ काम

इसके अतिरिक्त नगर निगम शहर के पास विभिन्न क्षेत्रों में 25 अस्थायी शेल्टर होम भी हैं। ये शेल्टर होम पूरे साल लोगों के लिए खुले रहते हैं। ठंड के लिए नगर निगम ने भवनों और शौचालयों की साफ-सफाई और सुधार कार्य शुरू करा दिए हैं। इसके अलावा गर्म पानी के लिए गीजर, ब्लोअर, लाइट, गद्दा, रजाई, कम्बल आदि की व्यवस्था की जा रही है। जिससे शेल्टर होम में रुकने वाले असहाय और जरूरतमंद लोगों को परेशानी न हो।

40 अस्थायी शेल्टर होम के लिए टेंडर कर हफ्तेभर में फर्म का चयन काम शुरू करा दिया जाएगा। 15 दिसंबर तक सभी शेल्टर होम तैयार हो जाएंगे। इनमें जरूरतमंद, बेसहारा और गरीब लोग नि:शुल्क रह सकेंगे।
महेश वर्मा, मुख्य अभियंता, लखनऊ नगर निगम

ये भी पढ़े : 
लखनऊ में महिलाओं ने लिया डबल डेकर की मुफ्त सवारी का आनंद, सालभर में 3,065 महिलाओं ने उठाया नि:शुल्क सेवा का लाभ

 

संबंधित समाचार