आज का राशिफल : 4 दिसंबर 2025
मेष- आज व्यापार के लिए उधार लेना चाहते हैं, तो दस्तावेजों का सावधानी से अध्ययन करें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है। घर की महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
वृष- आज आय में वृद्धि होने से काम में मन लगा रहेगा। उन्नत तकनीक पर कार्यरत लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। अपनी गुप्त बातों या योजनाओं को सबसे शेयर न करें वरना कुछ लोग इसका अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
मिथुन- आज मन में कुछ अज्ञात भय सा रहेगा। अत्यधिक सोच-विचार के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा भंग न करें। अनचाहे खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आपकी थोड़ी सी सावधानी बड़ी सफलता के मार्ग खोल सकती है।
कर्क- आज सूझबूझ के कारण मुश्किल डील आसानी से अर्जित कर लेंगे। विरोधी आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए दिन काफी अच्छा है। अपनी योग्यता का बखूबी लाभ उठाएंगे।
सिंह- आज सहकर्मी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के प्रति समर्पित रहेगा। सामजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। छोटे बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। सभी कार्य समय पर पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
कन्या- आज मन में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आपको घर पर आराम करना चाहिए। दूसरों के प्रभाव में आकर अपने निर्णयों को प्रभावित न करें। बड़ी कंपनी में जॉब कर रहे लोग अपने काम से असंतुष्ट हो सकते हैं।
तुला- आज आपको बाहर का भोजन करने से बचना चाहिए। किसी पर भी आंख-मूंदकर विश्वास न करें। मित्रों के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बिना किसी झिझक के अपना पक्ष मजबूती और विनम्रता से रखें।
वृश्चिक- आज नए और प्रभावी संबंध बन सकते हैं। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ इंटरनेट पर मुलाकात हो सकती है।
धनु- आज नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिल सकते हैं। शत्रुओं के षड्यंत्र विफल हो जाएंगे। रुका हुआ धन आपकी योजना और प्रयासों से प्राप्त हो सकता है। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। बच्चों की सफलता से गौरव की अनुभूति होगी।
मकर- आज बुद्धिमान मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों का निपटारा होगा। अपने निजी जीवन को लेकर दूसरों से सलाह न लें। धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते हैं। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं।
कुंभ- आज संपत्ति के मामलों में धन निवेश सावधानीपूर्वक ही करें। विद्यार्थियों को करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों की चिंता रहेगी। आपको काम की अधिकता हो सकती है। टूटे हुए संंबंधों को दोबारा जोड़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन- आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय अवश्य दें। आप अपना प्रत्येक कार्य बारीकी और सफाई से करेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा कर सकता है। धन संबंधी परेशानियों का निराकरण हो सकता है।
