रामपुर: प्रशासनिक अधिकारी आवास पर रसोइया ने पत्नी को पीटकर घर से भगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। एक प्रशासनिक अधिकारी के आवास पर रसोइया ने पत्नी को पीटकर भगा दिया। वह एक साल से अपने मायके में रह रही है। काफी परेशान  हो जाने के बाद उसने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइंस के जिलाधिकारी कॉलोनी निवासी विन्तेश का कहना है कि उसका पति सर्वेश कुमार जिलाधिकारी के आवास पर खाना बनाने का काम करता है। वह शाम को शराब पीकर रोजाना महिला के साथ मारपीट करता है। महिला के विरोध करने पर उसको घर को निकालने की धमकी देता है। महिला की चार बेटियां है। महिला का पति छोटी बेटी को मारना चाहता है।

 लड़के का दबाव बनाता है। तीन अप्रैल 2024 को सर्वेश ने दो बेटियों के साथ पीटकर उसको भगा दिया था। जब से ही महिला मायके में रह रही है। काफी लोगों के समझाने के बाद भी सर्वेश ने किसी की नहीं सुनी। वह दूसरी शादी करने को कहता रहता है।  काफी परेशान हो जाने के बाद पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सर्वेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार