ईवीएम गड़बड़ी मामले में कांग्रेस को झटका, एक और याचिका खारिज
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के मामले में बुधवार को कांग्रेस को झटका देते हुए एक और याचिका खारिज कर दी। इससे पहले भी उच्च न्यायालय पांच याचिकाओं को खारिज कर चुका है। ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा की ओर से मामला दायर किया गया …
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के मामले में बुधवार को कांग्रेस को झटका देते हुए एक और याचिका खारिज कर दी। इससे पहले भी उच्च न्यायालय पांच याचिकाओं को खारिज कर चुका है।
ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा की ओर से मामला दायर किया गया था। बहुगुणा 2017 में हुए विधानसभा में देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक उमेश शर्मा काउ के चुनाव को चुनौती दी थी।
उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम में गड़बड़ी की गयी है। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रदत्त ईवीएम मशीनों का चुनाव में प्रयोग नहीं किया गया है। न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की पीठ ने आज इस मामले में अंतिम फैसला जारी करते हुए कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर वाद का कारण पैदा नहीं हुआ है और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चुनाव याचिका सत्यापित नहीं हुई है।
