बरेली: बड़ा बाईपास पर पंचर टायर बदल रहे चालक को कंटेनर ने कुचला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। गाड़ी का पंचर टायर बदल रहे पिकअप चालक और उसके साथी को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को …

अमृत विचार, बरेली। गाड़ी का पंचर टायर बदल रहे पिकअप चालक और उसके साथी को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फरीदपुर थाना क्षेत्र के ऊंचा मोहल्ला के रहने वाला 25 वर्षीय अमन पुत्र रहीस पिकअप चालक था। मंगलवार रात उसके साथी नन्ने सिंह मिर्च लेकर डेलापीर मंडी जा रहा था। इसी बीच वह जैसे ही इन्वर्टिस युनिवर्सिटी के पास पहुंचा तभी अचानक टायर पंचर होने के बाद फट गया। जिसके बाद नन्ने ने अपने दोस्त अमन को फोन करके टायर लाने के लिए बोला था।

उसके बाद अमन टायर लेकर इन्वर्टिस युनिवर्सिटी पहुंचा। सड़क पर गाड़ी लगाने के बाद अमन और उसके दोस्त स्टपनी का टायर बदल रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कंटेनर दोनों को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अमन एक लड़की और एक लड़की का पिता था। हादसे के बाद उसकी पत्नी नाजमा का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्कूटी सवार महिला सिपाही को कार ने मारी टक्कर, मौत

स्कूटी सवार एक महिला सिपाही को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला सिपाही घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नवाबगंज की रहने वाली 20 साल की पूजा कुमार महिला सिपाही के पद पर तैनात है। बुधवार को वह स्कूटी से अपनी ड्यटी पर जा रही थी। इसी बीच लभेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार ईको कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पीआरवी 112 ने महिला सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरें ने शुरूआती उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

संबंधित समाचार