मुरादबाद: कांठ मामले में डीपीओ ने जांच के बाद शासन को भेजी रिपोर्ट
मुरादबाद,अमृत विचार। लव जिहाद के मामले में कांठ थाने में दर्ज किए गए मुकदमें में युवती के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के आदेश प्रशासन के द्वारा दिए गए थे। बुधवार को प्रोबेशन अधिकारी ने नारी-निकेतन में पहुंचकर इस मामले में संवासिनियों के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले की रिपोर्ट प्रशासनिक …
मुरादबाद,अमृत विचार। लव जिहाद के मामले में कांठ थाने में दर्ज किए गए मुकदमें में युवती के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के आदेश प्रशासन के द्वारा दिए गए थे। बुधवार को प्रोबेशन अधिकारी ने नारी-निकेतन में पहुंचकर इस मामले में संवासिनियों के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले की रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने के साथ ही शासन को भेजी है।
इस रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि महिला को किसी भी प्रकार से टार्चर नहीं किया गया था। जबकि महिला को नारी-निकेतन की महिला अधीक्षिका ने समझाकर अस्पताल में इलाज कराने के लिए भेजा था। लेकिन युवती इलाज के लिए अस्पताल जाने को तैयार ही नहीं थी।
शासन को भेजी रिपोर्ट में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चंद्र गुप्ता ने दो पेज की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि कांठ की युवती के द्वारा उत्पीड़न करने और गर्भपात कराने के जो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से गलत है। वहीं नारी-निकेतन में युवती के साथ में मौजूद महिलाओं ने युवती के पेट में दर्द होने की जानकारी दी थी। इसके बाद जब महिला अधीक्षिका ने उसे अस्पताल चलने के लिए कहा तो युवती ने इलाज कराने से इंकार कर दिया था।
काफी समझाने के बाद वह अस्पताल जाने के लिए तैयार हुई थी। इसी दौरान जांच में पता चला था कि युवती सात सप्ताह पांच दिन की गर्भवती है। डीपीओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट मंडलायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को भेजने के साथ ही शासन के सभी अधिकारियों को भेज दी है।
