उत्तराखंड में खुलेंगी चाय की चार नई फैक्ट्रियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने राज्य में चार नई चाय फैक्ट्री खोलने के निर्देश दिए हैं। चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय ग्रीष्मकालीन राजधनी गैरसैंण में स्थापित करने उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को जमीन तलाशने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में चाय विकास बोर्ड की बैठक में …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने राज्य में चार नई चाय फैक्ट्री खोलने के निर्देश दिए हैं। चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय ग्रीष्मकालीन राजधनी गैरसैंण में स्थापित करने उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को जमीन तलाशने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में चाय विकास बोर्ड की बैठक में सीएम रावत ने कहा कि किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए नई फैक्ट्रियां स्थापित की जाएं। चाय बागानों से उत्पादित हरी पत्तियों के न्यूनतम विक्रय मूल्य को निर्धारित करने के लिए समिति गठित करने को भी कहा।

मख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह समिति हर साल न्यूनतम विक्रय मूल्य निर्धरित करेगी। उन्होंने कहा कि टी-गार्डन विकसित करने में चाय विशेषज्ञ अवश्यय रखे जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय विकास बोर्ड द्वारा टी-गार्डन विकसित कर काश्तकारों को सौंप दिया जाए। इसके लिए अगले एक माह में एक व्यावहारिक मॉडल तैयार करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए।

संबंधित समाचार