बरेली: योगी जी! मेरे बेटे से मुझे मिलवा दो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। 27 दिन से लापता एक बेटे को उसकी मां तलाशते-तलाशते थक गई है मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना पुलिस और डीएम, एसएसपी से लेकर कई अधिकारियों से बेटे को बरामद करने की गुहार लगा चुकी है मगर उसके बेटे का कोई सुराग नहीं लग सका है। अब मुख्यमंत्री …

अमृत विचार, बरेली। 27 दिन से लापता एक बेटे को उसकी मां तलाशते-तलाशते थक गई है मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना पुलिस और डीएम, एसएसपी से लेकर कई अधिकारियों से बेटे को बरामद करने की गुहार लगा चुकी है मगर उसके बेटे का कोई सुराग नहीं लग सका है। अब मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बेटे की बरामदगी की मांग की है।

किला थाना क्षेत्र के कटघर तिलक मैदान का रहने वाला राशिद फैंसी स्टील की ग्रिल विंडो का काम करता है। पिछले 27 दिनों से वह लापता है। हर रोज राशिद की मां सलमा बेगम बेटे का पोस्टर लेकर जगह-जगह तलाश करती है। किला पुलिस भी अभी तक राशिद को तलाश नहीं कर पाई है।

पीड़ित परिजनों ने किला पुलिस से लेकर डीएम और एसएसपी तक से राशिद को तलाशने की गुहार लगाई मगर उसका कहीं पता नहीं लग पाया है। उसके रिश्तेदार अक्लीम बेग अंजुम ने बताया कि 27 दिन बीत चुके हैं। हर जगह सब मिलकर तलाश कर रहे हैं मगर सारी कोशिशें बेकार हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हैं कि राशिद को खोजने में मदद करें। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी वारसी ने सोशल मीडिया पर राशिद की तलाश में उसके पोस्टर शेयर किए हैं।

बेटे की तलाश में सीएम से मिलने जा रहे परिवार को रोका

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ किसानों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच एक पिता और भाई अपने बेटे की बरामदगी को लेकर ज्ञापन देने जा पहुंचा। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही पीड़ित परिवार को रोक लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनके बेटे को जल्द से जल्द बरामद करने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव खिजरपुर के रहने वाले वाहिद अली का आरोप है कि उनका बेटा 12 अक्टूबर को स्कूल में अंकपत्र लेने गया था। उउसी दिन बेटे का रास्ते से अपहरण कर लिया गया। वाहिद अली ने कहा कि उनके बेटे आदिल को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। इससे उनका परिवार परेशान है।

संबंधित समाचार