नये कृषि कानून किसानों के हित में: पोखरियाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल। केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नये कृषि कानून किसानों को बिचैलियों से मुक्ति दिलाने वाले हैं और किसान अपनी फसल वाजिब दाम पर देश के किसी भी हिस्से में बेच सकते हैं। निशंक ने गुरुवार को उत्तराखंड के रूद्रपुर में नये कृषि बिलों के समर्थन में किसान ट्रैक्टर रैली को संबोधित …

नैनीताल। केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नये कृषि कानून किसानों को बिचैलियों से मुक्ति दिलाने वाले हैं और किसान अपनी फसल वाजिब दाम पर देश के किसी भी हिस्से में बेच सकते हैं। निशंक ने गुरुवार को उत्तराखंड के रूद्रपुर में नये कृषि बिलों के समर्थन में किसान ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों कानून किसानों के हित में हैं।

नये कानूनों से न तो मंडियां समाप्त होंगी और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ही खत्म हो पायेगा। नये बिलों से किसानों को आर्थिक रूप से लाभ होगा और किसान मंडी शुल्क का भुगतान किये बिना अपनी फसल को बेच सकेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से किसानों का शोषण किया और आजादी के बाद पहली बार उनकी बेहतरी के लिये मोदी सरकार आगे आयी है। कृषि सुधार बिल इसी के परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और उसने देश को कलंकित किया है। मोदी सरकार ने बनने के बाद किसान व देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता व किसानों के बीच जाकर उन्हें कानूनों की हकीकत बतायें जिससे वास्तविकता का पता लग सके। दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अन्य विपक्षी दलों ने रूद्रपुर में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया और रैली में शामिल होने जा रहे रूद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा के खिलाफ नारे लगाये और संतरे फेंके। गदरपुर में भी विपक्षी दलों ने हंगामा किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

संबंधित समाचार