13 जनवरी से शुरू होगा चारबाग बस अड्डे का निर्माण कार्य, बसों को लेकर भ्रम में यात्री
लखनऊ, अमृत विचार: चारबाग बस अड्डे का निर्माण कार्य 13 जनवरी से शुरू किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही आवश्यक सूचना जारी की जाएगी। चारबाग बस स्टेशन से 260 बसों का संचालन होता है। जिनसे करीब 15 हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं।
बस अड्डे का पीपीपी मॉडल पर आधुनिकीकरण किया जाना है। इसके तहत छह मंजिला, मॉलनुमा बस अड्डा बनाया जाएगा, जिसमें वीआईपी लाउंज, फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया और डिजिटल टिकटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
निर्माण कार्य 13 जनवरी से शुरू होगा, किंतु अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चारबाग से चलने वाली बसें कहां से मिलेंगी, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
