बलिया : पिकअप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले में शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन ने राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब छह बजे रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया क्रॉसिंग के पास हुई, जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने राहगीरों को टक्कर मार दी।

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि हादसे में शंकर खरवार (53) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखिलेश कुमार गुप्ता (60) और अशोक कुमार (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को पहले रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।

इसके बाद उनका इलाज मऊ के एक अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

संबंधित समाचार