बाराबंकी : दबंगों ने युवती से की छेड़खानी, भाई पर हमला, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निन्दूरा/बाराबंकी, अमृत विचार। घुंघटेर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी करने के साथ ही उसके भाई के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस मामले की शिकायत करने पर भी थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने अब एसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। 

थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह गांव के बाहर बकरियों के चारे के लिए टहनियां काट रही थी। तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। 

आरोप है कि युवती को जमीन पर गिराकर उसके कपड़े फाड़ दिए गए और गलत नीयत से छेड़खानी की गई। युवती की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। 

वहीं युवती के सिर पर डंडे से वार कर उसे भी चोट पहुंचाई गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और न ही मेडिकल कराया। इससे आहत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर उसने एसपी से शिकायत की।

संबंधित समाचार