बांदा: सात नहीं आठ वचनों के साथ संपन्न हुआ सामूहिक विवाह, 29 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
बांदा। आज बांदा जनपद के चार विकास खंडों में एक साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया गया। बांदा जनपद के विकासखंड बबेरू के विकासखंड परिसर में चार विकास खंडों कमासिन, तिंदवारी, जसपुरा व बबेरू विकासखंड सहित विकासखंड परिसर पर कुल 29 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। ब्लाक परिसर में …
बांदा। आज बांदा जनपद के चार विकास खंडों में एक साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया गया। बांदा जनपद के विकासखंड बबेरू के विकासखंड परिसर में चार विकास खंडों कमासिन, तिंदवारी, जसपुरा व बबेरू विकासखंड सहित विकासखंड परिसर पर कुल 29 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ।
जिसमें सांसद आर.के.सिंह के द्वारा वर-वधू को विवाह के सात वचनों के साथ-साथ आठवां वचन भी दिलाया गया। आठवां वचन यह था कि आज से वर वधु परिणय सूत्र में बांधने के बाद से शराब, गुटखा जैसे तमाम नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बांदा चित्रकूट सांसद आर.के.सिंह पटेल क्षेत्रीय विधायक चन्द्र पाल कुशवाहा, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बांदा हरिश्चंद्र वर्मा, खंड विकास अधिकारी बबेरू डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी के साथ प्रधान प्रतिनिधि बबेरू व ब्लाक अध्यक्ष के साथ-साथ कई क्षेत्रीय नेता व अन्य विकास खंडों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
