उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत कोरोना पॉजिटिव
देहरादून। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। डॉक्टरों की …
देहरादून। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।
