Bareilly: बंदरों के झुंड के हमले में दो मंजिला मकान से नीचे गिरा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ गया है। कालीबाड़ी में छत पर बंदर भगाने गए युवक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें वह दो मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बारादरी क्षेत्र के कालीबाड़ी के रहने वाले संजू शनिवार शाम अपने घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड उनकी छत पर आ गया। बंदरों को भगाने के लिए संजू छत पर पहुंचे, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे वह दीवार सहित दो मंजिला छत से नीचे गिर गए। हादसे में संजू के दोनों पैरों और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। 

घटना के बाद पत्नी और बच्चों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने नगर निगम से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज