बरेली: लाभार्थियों के लिए हर माह जारी हो रहा पुष्टाहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  अमृत विचार, बरेली। डिजिटल युग में अब आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों का ब्यौरा भी डिजिटल हो गया है। इसका जिम्मा जन सेवा केंद्र के संचालकों को सौंपा गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को दिशा निर्देश …

 

अमृत विचार, बरेली। डिजिटल युग में अब आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों का ब्यौरा भी डिजिटल हो गया है। इसका जिम्मा जन सेवा केंद्र के संचालकों को सौंपा गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए थे, जिस पर इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. आरबी सिंह ने बताया कि गर्भवती व धात्री महिलाओं, छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चे, तीन साल से छह साल के बच्चे एवं स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों(11से14 वर्ष ) के लिए सरकार ओर से हर माह पुष्टाहार वितरित किया जाता है। इन्हीं योजनाओं के लिए डाटा का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। सेवा केंद्र के संचालक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर वहां के रजिस्टरों की फोटो लेंगे। इस पर सभी लभार्थियों का विवरण दर्ज होगा।

फोटो लेने से पहले लाभार्थी सूची के हर पन्ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। बताया कि जिले में 2857 आंगनवाड़ी सेंटर है। 2642 आगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। इनमें से कुछ सेंटरों पर इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, जबकि अन्य को जल्द से जल्द जोड़े जाने की प्रक्रिया चल रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सभी लाभार्थियों के पहचान पत्र के रूप में आधारकार्ड का नम्बर, राशन कार्ड का विवरण, मोबाइल नम्बर दर्ज करना होता है।

लाभार्थी का मोबाइल नम्बर न होने पर उसके परिवार के किसी भी व्यक्ति का मोबाइल नम्बर दर्ज किया जाएगा। बताया कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि वह सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार सूचना अपडेट हो रही है या नहीं। मुख्य सेविकाओं को भी निर्देशित किया गया है कि वह आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से प्रारूप के अनुसार सूचना अपडेट कराएं, जिससे इस काम में कोई समस्या न आए।

संबंधित समाचार