Gonda News : गन्ने के खेत में मिला एक नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। गोंडा जिले में एक गांव के समीप गन्ने के खेत में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। नवाबगंज के थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि विवाह के बाद पहली बार अपने मायके मैनपुर आई पूजा (20) बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर भी उसका कोई पता नहीं चला तथा शुक्रवार सुबह बगल के रामापुर टपरा गांव में गन्ने के खेत से उसका शव मिला। पुलिस के अनुसार पूजा का नौ दिसंबर 2025 को मैनपुर निवासी पूजा (20) का विवाह कुंजलपुर निवासी सुभाष के साथ हुआ था। 

उसके पिता शिव जनम रोजगार के सिलसिले में गोवा रहते हैं। थानाध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार