Kushinagar News: पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, खुद भी फंदे से लटककर दी जान, 4 माह पहले की थी लव मैरिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के तरयासुजान क्षेत्र में धारदार हथियार से गला रेत पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चार माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। यह घटना रविवार की रात नौ बजे हुई। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कमरे का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस के अनुसार तरयासुजान के बढ़ई टोला के 22 वर्ष के अरुण शर्मा का विशुनपुरा की दलित जाति की नेहा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नवंबर 2025 में दोनों ने घर वालों की मर्जी के विरुद्ध जाकर मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद अरुण के परिजन मान गए और वह पत्नी के साथ घर में रहने लगा। गांव के लोगों के अनुसार रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर अरुण व नेहा में विवाद हो गया।

घर के लोग समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराए। पति से नाराज नेहा कमरे में चली गई। पीछे से गए अरुण भी कमरे में गया। एक किनारे रखी हंसिया से बेड पर लेटी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर परिजन आए इससे पहले अरुण भी छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटक गया। खून से लथपथ पड़ी नेहा व फंदे से लटके अरुण के शव को देख परिजन अवाक रह गए। घटना जंगल में आग की तरह फैल गई। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। चौकीदार ने घटना की सूचना पुलिस थाने दी। 

तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को बताया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ राकेश प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। फारेंसिक टीम बुला ली गई। टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता हरेंद्र परंपरागत बढ़ई का काम करते है। इस संबंध में एसपी केशव कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ। इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। घर में कोई नहीं है। मृतका के घर वालों को सूचना दे दी गई है। शीघ्र ही घटना के कारणों का पता चल जाएगा। 

संबंधित समाचार