Bareilly: नशेड़ी छात्र की मदद से छिनैती करने वाला गिरफ्तार, लत पूरी करने के लिए करता था लूटपाट

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। नशे की लत पूरी करने के जरूरतमंद छात्रों की मदद से छिनैती करने वाले गिरोह का बारादरी पुलिस ने खुलासा किया है। शातिर लुटेरा नशेड़ी छात्रों और युवाओं को साथ लेकर चलती बाइक पर फोन, पर्स और चेन लटने की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने लुटेरे और साथी डी फार्मा के छात्र को गिरफ्तार करके छिनैती की कई वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां निवासी बृजकिशोर शर्मा ने थाने में सूचना दी कि 300 बेड अस्पताल के पास से बाइक सवार दो बदमाश उसका पर्स छीनकर भाग गए हैं। जिसके बाद बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद से पुलिस ने अजय साहू निवासी होली चौकी करगैना थाना सुभाषनगर और गणेशनगर निवासी राहुल राठौर को गिरफ्तार कर लिया। 

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि 12 जनवरी को उन्होंने बारदारी क्षेत्र में लगने वाली संडे बाजार से बुजुर्ग महिला के सोने के टाप्स चोरी किए थे। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में दो माह पहले नॉवल्टी चौराहे पर रोडवेज बस के पास खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहे परिचालक का बैग छीना था। पकड़े गए आरोपियों पर कई थानों में माामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पकड़े गए आरोपियों में डी फार्मा का छात्र
पूछताछ में सामने आया कि अजय पहले भी कई बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसका मुख्य काम चोरी करना है। वह अलग-अलग पार्टनर के साथ मिलकर चोरी करता है। आरोपी ने बताया कि नशे की गिरफ्त में आए युवा लड़कों को वह नशा कराने की बात कहकर अपराध कराता था। 15 जनवरी की घटना में उसके साथ राहुल राठौर नाम का लड़का शामिल था, जो डी फार्मा का कोर्स कर रहा है। राहुल शराब और स्मैक का सेवन करता है। वह अपने दोस्त से परीक्षा देने की बात कहकर बाइक मांगकर लाया था। राहुल गाड़ी चला रहा था, जबकि उसने पीछे बैठकर झपट्टा मारकर लूट की थी।

 

संबंधित समाचार