लखनऊ: एयरपोर्ट पर दुबई से लौटे दो यात्रियों के पास से करीब 31 लाख रुपये का सोना-चांदी बरामद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधनाी लखनऊ के एयरपोर्ट पर दुबई से लौटे दो यात्रियों के पास से करीब 31 लाख रुपये का सोना-चांदी बरामद हुआ है। कस्टम विभाग की सतर्कता के चलते यह यात्री पकड़े जा सके। दोनों यात्रियों के पास से लगभग 600 ग्राम सोना और 590 ग्राम चांदी बरामद हुई है। दोनों यात्री …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधनाी लखनऊ के एयरपोर्ट पर दुबई से लौटे दो यात्रियों के पास से करीब 31 लाख रुपये का सोना-चांदी बरामद हुआ है। कस्टम विभाग की सतर्कता के चलते यह यात्री पकड़े जा सके। दोनों यात्रियों के पास से लगभग 600 ग्राम सोना और 590 ग्राम चांदी बरामद हुई है।
दोनों यात्री फ्लाइट संख्या 6E8457 और FZ8325 से लखनऊ पहुंचे थे। बरामद हुए सोने और चांदी की कुल कीमत लगभग 31 लाख 85 हजार रुपए बताई जा रही है। दोनों यात्री सोने को पेस्ट के रूप में और ट्रॉली बैग की बीडिंग में छुपाकर एयरपोर्ट पर उतरे थे। कस्टम अधिकारी पकड़े गए दोनों यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं।
कस्टम विभाग की उप आयुक्त एयरपोर्ट निहारिका लाखा ने बताया कि पकड़े गए दोनों यात्री अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। एक मेरठ का रहने वाला है, दूसरा दिल्ली का हैं, जोकि मेरठ वाले के संपर्क में हैं। उप आयुक्त ने बताया कि एक यात्री ने सोने को पेस्ट के रूप में छुपा रखा था एवं दूसरे यात्री ने ट्रॉली बैग की बिडिंग में सोने को चांदी के साथ मिक्स करके छुपा रखा था। कस्टम टीम ने बरामद सोने एवं चांदी को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त कर आगे की जांच और विधिक कार्रवाई कर रही है।
