लखनऊ: नहीं मिला राशन में चना, बोले ग्रामीण- ‘कब तक गरीबों के राशन पर डाला जाता रहेगा डाका’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बख्शी का तालाब/लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरोसा की सरकारी राशन की दुकान के दुकानदार द्वारा सरकार के फ्री खाद्यान्न के साथ मिलने वाला चना में प्रत्येक कार्ड धारक को पांच किलो राशन कम दिया गया है। नवम्बर माह का चना सरकार द्वारा निशुल्क दिया जा रहा था, जोकि जरूरमंदों …

बख्शी का तालाब/लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरोसा की सरकारी राशन की दुकान के दुकानदार द्वारा सरकार के फ्री खाद्यान्न के साथ मिलने वाला चना में प्रत्येक कार्ड धारक को पांच किलो राशन कम दिया गया है। नवम्बर माह का चना सरकार द्वारा निशुल्क दिया जा रहा था, जोकि जरूरमंदों को उपलब्ध नहीं कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकानदार द्वारा नवम्बर माह में केवल चावल और गेहूं का ही वितरण किया गया। लोगों का कहना है कि नवम्बर माह में उन्हें चना उपलब्ध नहीं कराया गया। कोटेदार बीना यादव ने बताया कि नवम्बर माह में चना नहीं मिला है। जबकि अन्य दुकानों ने चने का वितरण किया है।

महिगवां चौकी क्षेत्र में लगभग सभी गांवों में नवंबर माह का चना वितरण किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों को कई महीने चना, चावल, नमक इत्यादि उपलब्ध कराया है । मोदी के द्वारा फ्री आफ कॉस्ट चना का वितरण नवंबर माह तक कराया गया। लेकिन बख्शी का तालाब के क्षेत्र नरोसा गांव की कोटेदार बीना यादव के द्वारा नवंबर माह में चना वितरण ही नहीं किया गया।

वहां के ग्रामीण प्रदीप, कल्लू राम, घनश्याम, अर्जुन, महेंद्र सिंह, आदि कई लोगों ने यह बात स्थानीय मीडिया कर्मियों को बताई। ग्रामीणों का कहना है कि नरोसा गांव में नवंबर माह में कोटेदार द्वारा चना नहीं दिया गया। एक ओर कोविड-19 के चलते सरकार ने लोगों को भुखमरी के संकट से उबारने के लिए माह में दो बार राशन वितरण सुनिश्चित किया गया था।

लोगों का आरोप है कि दुकानदार द्वारा बताया गया कि निशुल्क मिलने वाला चना अब शासन द्वारा बंद कर दिया गया है। वितरण सिर्फ कागजों पर ही किया जा रहे है। लोगों का कहना है कि शासन स्तर पर राजस्व विभाग के कर्मचारी की देखरेख में राशन का वितरण होना चाहिए। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक बीकेटी से कई बार जानकारी हेतु फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। लोगों ने बताया कि पूर्व में घटतौली की शिकायत की गई थी। जांच में क्या हुआ लोगों को जानकारी ना होने का मलाल है। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है की कब तक गरीबों के राशन पर डाका डाला जाता रहेगा।

क्या बोले जिम्मेदार

बख्शी का तालाब उप जिला अधिकारी नवीन चंद्र से जब इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि नरोसा गांव के सभी कार्ड धारकों से एक-एक कर पूछताछ की जाएगी और जांच करने के उपरांत सत्य पाया गया तो तत्काल प्रभाव से कोटा बर्खास्त या सस्पेंड कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार