UP: टायर फटने से कार पलटी, पीलीभीत से दो दोस्तों की मौत, बाघा बार्डर से लौटते वक्त हादसा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

अमरोहा, अमृत विचार। हाईवे पर तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे और पीलीभीत के रहने वाले थे।

पीलीभीत के निवासी 35 वर्षीय क्षितिज अग्निहोत्री पुत्र संजीव अग्निहोत्री व 32 वर्षीय शिवांग सक्सेना पुत्र अरविंद कुमार सक्सेना 23 जनवरी को बाघा बॉर्डर पर घूमने गए थे। सोमवार को 26 जनवरी पर बाघा बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देखने के बाद दोनों पीलीभीत लौट रहे थे। 

दोपहर करीब 1 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हरियाना गांव के सामने कार का टायर फट गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन पर पहुंची। कार ने करीब तीन पलटे खाए जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। पुलिस मौके पहुंची और शिवांग व क्षितिज को बाहर निकाला अस्पताल ले गए जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 

प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि हादसे के समय कार की स्पीड बहुत अधिक थी। टायर फटने से कार पलट गई। पुलिस के मुताबिक शिवांग सक्सेना पीलीभीत में एचडीएफसी बैंक में शाखा मैनेजर था तथा क्षितिज अग्निहोत्री ब्लॉक में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर था।

 

संबंधित समाचार