देहरादून: बाइसाइकिल रैली में अक्षित और वंदना ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से देहरादून में पहली क्रॉस कंट्री बाइसाइकिल रैली का आयोजन उत्तराखंड बाइसाइकिल हब संस्था द्वारा किया गया। क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पुत्रवधु मोहिना रावत ने प्रातः 8 बजे म्यूज …

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से देहरादून में पहली क्रॉस कंट्री बाइसाइकिल रैली का आयोजन उत्तराखंड बाइसाइकिल हब संस्था द्वारा किया गया। क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पुत्रवधु मोहिना रावत ने प्रातः 8 बजे म्यूज आर्ट कैफे से फ्लैग ऑफ करके किया।

उत्तराखण्ड बाइसाइकिल हब संस्था के आदित्य सक्सेना ने कहा कि अल्प समय में आयोजित क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के लिए लोगों का अच्छा रूझान मिला। इस रैली में 26 राइडर्स ने प्रतिभाग किया, जिसमें दो महिला राइडर्स थीं। कोविड के कारण सरकार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीमित संख्या में प्रतिभागियों द्वारा इस रैली में भाग लिया गया। रैली का उद्देश्य फिट इण्डिया को प्रमोट करना था, क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का ट्रेल मार्ग 18.5 किलोमीटर की थी।

क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिरकत की। पर्यटन मंत्री ने क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्रा व नकद पुरस्कार वितरित किये। पुरूष व महिला दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः पांच हजार, दो हजार व एक हजार रूपये विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिये गये।

पर्यटन मंत्री ने सभी प्रकार के ट्रेलों से होकर संपन हुई इस रैली के लिए आयोजकों व प्रतिभागियों को बधई दी। उन्होंने कहा कि उबड़-खाबड़ रास्तों में चढ़ाई व ढलान पर अनेक प्रकार के ट्रेलों में संपन हुई है। राज्य सरकार व पर्यटन विभाग ऐसे साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करता रहेगा। इस क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली में स्थानीय स्तर से प्राप्त रूझानों को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय स्तर से इसे वार्षिक फेस्टेवल के रूप आयोजित कराये जाने की अपेक्षा की गयी, ताकि पूर्व में प्रचारित कर अंतरराज्जीय स्तर के प्रतिभागियों को भी आकर्षित किया जा सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।

क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली में पुरुष वर्ग में 45 मिनट 12 सेकण्ड का समय लेते हुए अक्षित जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 45 मिनट 32 सेकण्ड में अवनीश राना ने द्वितीय स्थान व 46 मिनट 15 सेकण्ड में अर्जुन राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला राइडर्स में वंदना ने प्रथम व अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पर्यटन सचिव दलीप जावलकर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में बाइसाइकिल राइडर्स की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए इस तरह की प्रतियोगिता से न केवल उनके प्रोत्साहित किया जा सकेगा, बल्कि इस गतिविधि से यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिस हेतु इस तरह के आयोजनों को वार्षिक इवेंट के रूप में भी आयोजित कराये जाने की आवश्यकता है।

संबंधित समाचार