Barabanki Crime News: पत्नी के आत्महत्या मामले में बैंक मैनेजर पर मानसिक प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज, जानें पूरे मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। को-आपरेटिव बैंक प्रबंधक की पत्नी के आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने मैनेजर पति पर ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। बताते चलें कि कस्बा स्थित पायका मैदान के सामने स्थित किराए के मकान में रह रही डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक सूरतगंज ब्रांच के मैनेजर सुरेन्द्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी रीमा सिंह ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी।

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मृतका के दोनों बेटे स्कूल से घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर पड़ोसियों को सूचना दी गई थी। बाद में कमरे में रीमा सिंह का शव कुंडे से लटकता देखा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद से ही मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी थीं।

कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को मृतका के मायके पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पति सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

तीन दिन से गायब युवक का फंदे से लटका मिला शव

देवा। तीन दिन से गायब युवक का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना संदिग्ध है, वहीं शव कई दिन पुराना बताया जा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला कचेहरान निवासी नवविवाहित युवक सचिन लोधी 28 पुत्र प्रकाश लोधी का शव मंगलवार सुबह देवा फतेहपुर मार्ग पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के बगल स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला।

खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संगम कुमार और कोतवाली देवा प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सचिन लोधी बीते तीन दिनों से लापता था। शव काफी समय पुराना होने के कारण पूरी तरह से काला पड़ चुका था, जिससे मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं।

जानकारी के अनुसार मृतक की शादी करीब सात माह पहले हुई थी, जबकि उसकी पत्नी लगभग एक माह से मायके में रह रही है। मंगलवार सुबह बाग के पास मवेशी चराने गए लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित समाचार