Holi 2026: होली के लिए एसी बसों की अग्रिम बुकिंग शुरू, घर बैठे ऑनलाइन खरीदे टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ-दिल्ली-गोरखपुर सहित कई रूटों पर सुविधा

लखनऊ, अमृत विचार : होली के त्योहार से पहले घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश रोडवेज ने एसी बसों में यात्रा के लिए अग्रिम बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। बुधवार से ऑनलाइन बुकिंग खुलते ही यात्रियों ने बड़ी संख्या में टिकट खरीदना शुरू कर दिया।

क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि फिलहाल यह अग्रिम बुकिंग सुविधा केवल एसी बसों के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को भीड़ और अव्यवस्था से राहत दिलाना है। अग्रिम बुकिंग से यात्री पहले से अपनी सीट सुरक्षित कर सकेंगे और अंतिम समय में होने वाली परेशानियों से बच पाएंगे।

रोडवेज की ये एसी बसें आलमबाग बस अड्डे से संचालित होंगी। इनमें लखनऊ से दिल्ली, देहरादून, जयपुर, गोरखपुर और बरेली जैसे प्रमुख और व्यस्त रूट शामिल किए गए हैं। इन रूटों पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को खास सहूलियत मिलेगी।

यात्री उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट upsrtc.com पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। वेबसाइट पर बसों की समय-सारिणी, रूट विवरण और सीटों की उपलब्धता की पूरी जानकारी दी गई है। रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि होली के मद्देनजर समय रहते टिकट बुक कर लें, ताकि यात्रा आरामदायक और सुरक्षित हो सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म