Moradabad: मां की डांट से नाराज छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव हकीमपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

थाना छजलैट क्षेत्र के गांव नजराना निवासी इमरत सिंह की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा चार बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह शीतल का किसी बात को लेकर मां से विवाद हो गया, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। शीतल दोपहर करीब दो बजे लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।

 देर रात करीब दो बजे हकीमपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़े होने की सूचना पाकबड़ा पुलिस को मिली। पुलिस ने शव की पहचान शीतल के रूप में कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो‑रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शीतल परिवार में सबसे छोटी थी। उसने बीएससी की पढ़ाई पूरी कर ली थी और रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज