जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ : ढाबे में खाने की जगह परोसी जाती थीं महिलाएं...तीन महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ढाबे के अंदर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। छापामारकर भोजीपुरा पुलिस ने पूरे रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। देह व्यापार में शामिल ढाबा संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
दरअसल दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मौजूद ढाबे की आड़ में ढाबा संचालक सेक्स रैकेट चला रहा था। ढाबे पर बने कमरो के अंदर ग्राहकों खाने की जगह महिलाओं को परोसा जा रहा था। पुलिस के मुताबिक ये ढाबा संचालक कुंवरपाल व मालिक रामगंगा विहार निवासी गजेंद्र सिंह ही इस रैकेट को चलवा रहे थे।
भोजीपुरा पुलिस को इसकी भनक लगी तो छापा मारकर रामपुर निवासी ढाबा संचालक कुंवर पाल सिंह, थाना इज्जतनगर क्षेत्र निवासी शोभाराम, मोहल्ला इस्लामुद्दीन थाना देवरनिया निवासी नाजिम व परवेज, छोटी विहार थाना इज्जतनगर निवासी चंदानी, उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर निवासी पिंकी, बहेड़ी थाना निवासी फूल बी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ढाबा मालिक गजेंद्र सिंह फरार है।
पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वह सभी हाईवे पर मिलने वाले ग्राहकों को ढाबे पर लेकर आती थीं। 500 से 2000 रुपये तक में सौदा तय होने के बाद यहां कमरों के अंदर मौज मस्ती और पुरुषों के साथ संबंध बनाती थीं। कमाई का एक हिस्सा ढाबा कुंवरपाल भी लेता है। पकड़े गए कुंवरपाल ने बताया कि ढाबा किसी दरोगा का है, ,वह रिसेप्शन पर बैठता है। फिलहाल ढाबा गजेंद्र ने किराए पर ले रखा है। फिलहाल पुलिस फरार गजेंद्र की तलाश कर रही है।
