भड़के भैंसे को काबू में नहीं कर पाया किसान, पटक-पटक कर ले ली जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान की उसकी ही पालतू भैंसे ने पटक पटक का जान ले ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि किसान महेन्द्र सिंह राणा (60) भैंसा गाड़ी लेकर अपने खेत पर आज सुबह चारा लेने के लिए गया था। इसी दौरान ना जाने किस …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान की उसकी ही पालतू भैंसे ने पटक पटक का जान ले ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि किसान महेन्द्र सिंह राणा (60) भैंसा गाड़ी लेकर अपने खेत पर आज सुबह चारा लेने के लिए गया था।

इसी दौरान ना जाने किस कारण से उसका भैंसा भड़क गया और जब महेंद्र राणा ने उसे शांत एवं काबू करने का प्रयास किया तो भैंसे ने किसान को खेत में ही पटक-पटककर उसकी जान ले ली। आस-पास के खेतों पर काम कर रहे अन्य लोग महेंद्र सिंह को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार