Bareilly: चलान का मैसेज आया तो पैरो तले खिसकी जमीन, कोई और इस्तेमाल कर रहा था नंबर प्लेट

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर का रहने वाला एक युवक इज्जतनगर निवासी युवक की स्कूटी की नंबर प्लेट अपनी स्कूटी पर लगाकर चला रहा है। उसके बाद जबउसके पास स्कूटी के चालान कटने का मैसेज आया तो उसे जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित ने फर्जी तरीके से उसकी स्कूटी की नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चलाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के लिंकर इंक्लेव रहपुरा रोड निवासी अली मोहम्मद ने बताया कि उसकी स्कूटी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 25 डीएन 6084 है। स्कूटी का पंजीकरण भी उसके नाम से दर्ज है। 

आरोप है कि उसकी स्कूटी की नंबर प्लेट फर्जी तरीके से इमरान उर्फ सोबी पुत्र अमजद खान निवासी कोहाड़ापीर थाना प्रेमनगर अपनी दूसरी स्कूटी पर लगाकर चला रहा रहा है। उसके पास स्कूटी का चालान का मैसेज आया। उसके बाद उसे जानकारी हुई। अब पीड़ित की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने इमरान उर्फ सोबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार